फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   500 people cheated

500 लोगों से 72 लाख ठगे

Sun, 25 Sep 2016 11:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 25 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
 500 people cheated
police - फोटो : गजेंद्र चौधरी
एक जालसाज ने 18 माह में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर 500 लोगों के करीब 72 लाख रुपये से अधिक ठग लिए। ठग ने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लखनऊ में भी ब्रांच ऑफिस खोला। इस दौरान सीतापुर व बाराबंकी के कई युवकों को एजेंट के तौर पर भर्ती किया।
विज्ञापन


उधर, कुछ महीने से कमीशन न मिलने पर एजेंटों ने कंपनी संचालक को खोजा तो उसका पता नहीं चला। कार्यालय में भी ताला पड़ा मिला। इसके बाद कंपनी में काम कर रहे एजेंटों ने कंपनी संचालक कैलाश मौर्य के खिलाफ थानगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। कंपनी का मुख्यालय वाराणसी जिले के सिगरा स्थित अन्नपूर्णा नगर के राम सिंह राना नगर कॉलोनी में है।
विज्ञापन


थानगांव के ग्राम लिलौती निवासी कैलाश मौर्य ने देवाश्रय इंफ्रा हाईट नाम की एक कंपनी खोली। यह कंपनी 18 माह में रकम दोगुनी करती थी। लोगों को जाल में फंसाने के लिए ठग ने लखनऊ में एलडीए कॉलोनी के निकट भी एक ब्रांच कार्यालय बनाया। जबकि उसका मुख्यालय वाराणसी जिले के सिगरा स्थित अन्नपूर्णा नगर के राम सिंह राना नगर कॉलोनी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में जालसाज ने बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समरदहा निवासी ओमकार, नवाबगंज के मलई निवासी सोनापती, जितेंद्र कुमार, देवा के बरेठी निवासी बलराम व चंद्रशेखर, कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम धरेनी निवासी मालती देवी, जैतपुर के रामपुर निवासी रंजीत सिंह को एजेंट बनाया।

कंपनी में खाता खुलवाने के एवज में मोटा कमीशन व मानदेय के लालच में इन लोगों ने कंपनी की स्कीम समझाकर थानगांव क्षेत्र के 500 से अधिक लोगों के पैसे जमा कराए। कुछ ही दिनों में कंपनी में करीब 500 से अधिक लोगों के खाते खुल गए। बाराबंकी के भी लोगों ने इसमें रकम जमा की।

उधर, रुपये जमा होने के बाद जब एजेंटों को कमीशन नहीं मिला तो सभी उसकी तलाश में जुट गए लेकिन कैलाश का पता नहीं चला। एजेंटों ने बताया कि कंपनी में पैसा जमा करने वाले लोग उससे लगातार तगादा कर रहे हैं। एक एजेंट ने बताया कि जालसाज कैलाश एक दिन लखनऊ में ही मिल गया, तब उसने सभी एजेंटों को तत्काल 50-50 हजार रुपये का चेक काटकर दे दिया।

एजेंटों ने चेक लगाईं, तो वह बाउंस हो गए। पता चला कि जिस खाते का नंबर था, उसमें पैसा ही नहीं है। जिसके बाद पीड़ितों ने थानगांव थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कंपनी में करीब 72 लाख रुपये से अधिक जमा कराए हैं।


करीब एक साल तो सब ठीक चला, लेकिन इसी बीच कैलाश मौर्य कार्यालय में ताला लगाकर भाग गया। अब तक उसका पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई  है। कैलाश मौर्या को तलाशा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed