फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कोटे के चुनाव में बवाल, दो होमगार्ड सहित चार जख्मी

कोटे के चुनाव में बवाल, दो होमगार्ड सहित चार जख्मी

Thu, 29 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोटे के चुनाव में बवाल, दो होमगार्ड सहित चार जख्मी
हारने वाले खेमे ने मचाया उत्पात, एसडीएम व भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। थाना इलाके में बुधवार को कोटे के चुनाव में मिली हार के बाद हारने वाले खेमे ने सेक्रेटरी, प्रधान व नायब तहसीलदार पर हमला कर दिया। सेक्रेटरी से दस्तावेज छीनने का प्रयास किया गया। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने तीनों को घेरे में लेकर किसी तरह हमलावरों से बचाया।

हमलावर इतने पर ही शांत नहीं हुए बल्कि पत्थर चलाना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी से दो होमगार्डों सहित चार लोग जख्मी हो गए। बवाल की सूचना पर एसडीएम सिधौली व भारी तादाद में पुलिस बल ने गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला। फोर्स पहुंचने के बाद उपद्रवी भाग खड़े हुए। सेक्रेटरी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


विकासखंड कसमंडा की ग्राम पंचायत बहरीमऊ में बुधवार को खुली बैठक में कोटे का चुनाव था। नायब तहसीलदार श्रीराम, पूर्ति निरीक्षक मयंक श्रीवास्तव तथा ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष पांडेय की देखरेख में सुबह 11 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इस चुनाव में सोमनाथ, बाबूलाल व रामसेवक ने दावेदारी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में रामसेवक ने अपना नाम वापस ले लिया। इस पर सोमनाथ और बाबूलाल के समर्थकों को अलग-अलग बैठाकर मतों की गिनती की गई। बाबूलाल को 268 जबकि सोमनाथ को 262 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही सोमनाथ का खेमा अचानक भड़क उठा और सेक्रेटरी, प्रधान व नायब तहसीलदार पर हमलाकर दस्तावेज छीनने का प्रयास किया।

बवाल होते ही पुलिस कर्मियों ने नायब तहसीलदार, सेक्रेटरी व प्रधान को घेरे में लेकर उन्हें सुरक्षित किया। इस पर उपद्रवी पत्थर चलाने लगे। जिससे होमगार्ड कौशलेंद्र, विश्रामलाल और ग्रामीण रामसहारे, बाबूराम बुरी तरह से जख्मी हो गए।

बवाल की खबर पाकर एसडीएम सिधौली व कमलापुर थाने की पुलिस के साथ गांव पहुंचे और हालात काबू में किए। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। सेक्रेटरी आशुतोष पांडेय ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि घटना में दो नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पहले भी दो बार हो चुका है बवाल
बहरीमऊ में कोटे का चुनाव कराने के लिए इससे पहले भी तीन बार बैठक की गई। एक बार कोरम नहीं पूरा होने पर जबकि दो बार बवाल होने के चलते प्रक्रिया पूरी नही हो सकी थी।

बहरीमऊ में कोटे के चुनाव के दौरान मारपीट हुई थी। गांव पहुंचकर मामला शांत करा दिया गया है। उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
-एआर फारूखी, एसडीएम सिधौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed