{"_id":"5abbdc6f4f1c1bed298b4663","slug":"41522261103-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से परेशान महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से परेशान महिला ने जहर खाकर दी जान
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी महिला के चक्कर में पड़कर परेशान करने का आरोप
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में पति के तानों से परेशान होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मायके वालों का आरोप है कि, मृतका का पति दूसरी महिला के चक्कर में पड़कर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के बाड़ी निवासी राकेश कश्यप का मंगलवार शाम अपनी पत्नी मन्नो देवी (35) से विवाद हो गया। मन्नो को बुरा भला कहने के बाद राकेश घर से चला गया। जिसके बाद मन्नो ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई।
इस पर पड़ोसियों ने सूचना देकर राकेश को घर बुलाया। वह पत्नी को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच मन्नो ने दम तोड़ दिया। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने राकेश पर हत्या का आरोप लगाया है। मन्नो के भाई रामपुर कलां थाना क्षेत्र के खालसापुर निवासी दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसके बहनोई राकेश कश्यप का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर मन्नो विरोध करती थी तो राकेश उसकी पिटाई कर देता था। आरोप है कि इसी बात को लेकर मंगलवार को भी विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रताड़ना से तंग आकर मन्नो ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दिनेश ने अपने बहनोई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।