फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   धनतेरस पर एक अरब का कारोबार

धनतेरस पर एक अरब का कारोबार

Tue, 17 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर एक अरब का कारोबार
बाजारों में धन वर्षा, 100 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन


सीतापुर। धनतेरस पर बाजारों में जमकर सोना बरसा। शुभ मुहूर्त में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, सोना-चांदी, कपड़े की खूब बिक्री हुई। कार व बाइक के शोरूम देर रात तक गुलजार रहे।

यहां त्यौहार पर मिल रही छूट का लाभ लेने के लिए हर किसी में उत्साह दिखा। बाजारों में उमड़े लोगों को देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि यहां जीएसटी व नोटबंदी का कोई असर हो। यहां करीब एक अरब की खरीदारी हुई। इसमें से अकेले सिर्फ 30 करोड़ रुपये के वाहन ही बिक गए।
विज्ञापन


धनतेरस को लेकर सुबह से ही दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी थी। शुभ मुहूर्त के हिसाब से लोगों ने खरीदारी की। बाजारों में भीड़ का आलम यह था कि रात 12 बजे भी दुकानों में पैर रखने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने ऑफर समझकर खरीदारी की। इस त्योहार को भुनाने के लिए बाजारों में भी कई तरह की स्कीम चल रही थीं। इस वजह से इलेक्ट्रॉनिक में जहां टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन व एलईडी की खूब बिक्री हुई।

वहीं सोने-चांदी में सिक्का, डालर, झुमकी, गणेश लक्ष्मी के फ्रेम अधिक पसंद किए गए। बर्तन में मग, गिलास, कटोरी व थाली लोगों की पहली पसंद बने। वाहन बाजार में भी बूम दिखी।


दो पहिया व चार पहिया खरीदने के लिए शोरूम में गजब की भीड़ दिखी।अकेले दो पहिया में करीब छह सौ वाहन एक साथ बिक गए। कपड़े बाजार में महिलाओं ने फैंसी साड़ियां अधिक पसंद की। सुबह से खरीदारी का शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इसके अलावा खील, बताशा व चूरा भी खूब बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed