फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   48 घंटे बाद भी दरिंदों का पता नहीं लगा पाई पुलिस

48 घंटे बाद भी दरिंदों का पता नहीं लगा पाई पुलिस

Sun, 02 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी दरिंदों का पता नहीं लगा पाई पुलिस
गैंगरेप के बाद हत्या मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन

- मानपुर थाना क्षेत्र का मामला
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गैंगरेप के बाद ग्राम प्रधान की बेटी की हत्या का खुलासा 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस नहीं कर पाई। हालांकि पुलिस घटना के जल्द खुलासे का दावा कर रही है। पुलिस ने संदेह के घेरे में आए तीन युवकों को उठाया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
मालूम हो कि मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान की 15 साल की बेटी शुक्रवार सुबह छह बजे गांव के बाहर शौच के लिए निकली थी। तभी गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश खेत में पड़ी मिली थी। मामले में प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच पड़ताल तो शुरू कर दी लेकिन घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी खाली हाथ नजर आ रही है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कई जगह छापेमारी के साथ ही तीन संदिग्ध लोगों को उठाया है। तीनों युवक मृतका के गांव के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि इन्हीं लोगों ने घटना अंजाम दी है।
विज्ञापन

एएसपी मधुवन कुमार सिंह का कहना है कि, प्रधान की पुत्री की हत्या मामले में पुलिस संजीदगी से काम कर रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से लापता थे तीनों युवक
पुलिस सूत्र बताते हैं कि गैंगरेप व हत्या के मामले में जिन लोगों को संदेह के आधार पर उठाया गया है। दरअसल वह तीनों घटना के बाद से शनिवार तक गांव से गायब थे। गांव के तमाम लोग अपने घरों में रहे, लेकिन संदेह के घेरे में आए तीनों युवक वारदात के बाद से नदारद थे। जिसके चलते पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद तीनों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed