{"_id":"595699ad4f1c1b54738b4b30","slug":"41498847661-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक के न मिलने से गुस्साए परिवारीजन ने एसपी कार्यालय में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक के न मिलने से गुस्साए परिवारीजन ने एसपी कार्यालय में किया हंगामा
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सिपाहियों व दरोगा से की धक्कामुक्की
हरगांव के लापता युवक का पता न चलने पर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में किया हंगामा
पुलिस को चूड़ियां दिखा किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद माने लोग
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। 24 दिनों से लापता हरगांव के एक युवक का पता न चलने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरत रही है। नाराज लोग एसपी मृगेंद्र सिंह को चूड़ियां भेंट करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें परिसर में रोक लिया। इससे नाराज महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं को कमरे में घुसने से रोक रहे सिपाहियों व दरोगा से धक्कामुक्की हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसपी का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए।
हरगांव के शेखापुर मूसेपुर गांव निवासी अजय (25) पुत्र संकटा प्रसाद छह जून को सेमरीभान निवासी अजमत के बुलावे पर उसका फंसा हुआ ट्रैक्टर निकालने अपना ट्रैक्टर लेकर गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया था। हालांकि उसका ट्रैक्टर लावारिस हालत में खड़ा मिला था। जिसके बाद उसकी मां रामदेवी ने अजमत पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज ग्रामीण व परिवारीजन शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंच गए और एसपी को चूड़ियां भेंट करने पर अड़ गए। पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो महिलाओं भी हंगामा करने लगीं। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों की कमी होने से सिपाही कुछ नहीं कर सके। महिलाओं ने सिपाहियाें को चप्पलें भी दिखाईं। बचाने आए दरोगा को भी नहीं छोड़ा और उससे धक्कामुक्की की। इस दौरान महिलाओं ने शीशा तोड़ने की कोशिश की लेकिन किसी तरह उन्हें काबू में किया गया। हालांकि एसपी के आश्वासन के बाद ये लोग मान गए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
....
पूर्व गृहराज्यमंत्री ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व गृह राज्यमंत्री रामलाल राही ने भी इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के तिहरे हत्याकांड व हरगांव के लापता युवक के मामले में पुलिस घोर लापरवाही कर रही है। पुलिस की लापरवाही के चलते विपक्षी दलों को भाजपा सरकार को बदनाम करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने एसपी पर अपने मातहतों को बचाने का आरोप लगाया।