{"_id":"594bff824f1c1b69358b4619","slug":"41498152834-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में पति समेत पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के आरोप में पति समेत पांच पर केस
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या के आरोप में पति समेत पांच पर केस
कुतुबनगर(सीतापुर)। पिसावां थानाक्षेत्र के कुतुबनगर चौकी क्षेत्र के सरौनी गांव में मृतका युवती के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है। एक दिन पहले फांसी पर लटकी युवती का शव मिला था। थाना क्षेत्र के सरौनी निवासी मिथुन की पत्नी सरोज (19) वर्ष का शव बुधवार को घर के छप्पर में झूलता मिला था। जिस पर मृतक युवती के पिता मोहन निवासी जमुखिया थाना बेनीगंज जिला हरदोई ने पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया पुत्री सरोज की शादी एक वर्ष पूर्व मिथुन से की थी। दहेज में मोटरसाइकिल तथा सोने की अंगूठी की मांग पूरी न होने पर पुत्री के साथ आये दिन मारपीट करते थे तथा जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने बताया कि बुधवार को भी पुत्री को पति मिथुन जेठ राजेश सासुर विश्राम तथा सास व जेठानी विधा तथा सहेली पर आरोप लगाया कि मारपीट कर पुत्री का शव लटका दिया। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।