फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   4 people looted

जहरखुरानों ने मासूम समेत चार को लूटा

Fri, 14 Apr 2017 10:48 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 14 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
4 people looted
लूट - फोटो : अमर उजाला

जहरखुरानों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके पास मौजूद नकदी व अन्य सामान पार कर दिया। एक महिला से बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस ने सभी की पहचान कर पीड़ितों के घर पर सूचना दी।

विज्ञापन


इन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर उनके परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे लेकिन पीड़ितों को खबर लिखे जाने तक होश नहीं आया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को शुक्रवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर दो महिलाएं, एक पुरुष व एक बालिका बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने इन चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान बेहोश मिली एक महिला के बैग से पुलिस ने मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल के जरिए पुलिस ने बेहोश लोगों के बारे में पता लगाया। जानकारी होने पर महोली के परसेहरा से मान सिंह अस्पताल पहुंचे और उसने सभी की पहचान की। मानसिंह ने बताया कि पत्नी मलिका देवी (32) व बेटी चांदनी (5) अपने नाना बिहार के मुर्सिदाबाद चांदपुर निवासी रतनलाल (55) के साथ थी।

उसकी रिश्तेदार मालती देवी (35) पत्नी फूलसिंह भी साथ में थे। मानसिंह ने बताया कि इन लोगों के पास से बैग व एक मोबाइल बरामद हुआ है। अन्य कोई भी सामान नहीं मिला है। बताया कि ये लोग बिहार से ट्रेन के जरिए लखनऊ आए थे।


वहां से बस पर सवार होकर सीतापुर पहुंचे। सीतापुर से उन्हें अन्य वाहन से महोली पहुंचना था, लेकिन रात में ही इन्हें जहरखुरानों ने अपना शिकार बना डाला। हालांकि अस्पताल में भर्ती इन लोगों को अभी तक पूरी तरह होश नहीं आया है। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed