फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जांच करने गए दरोगा व महिला सिपाही को पीटा

जांच करने गए दरोगा व महिला सिपाही को पीटा

Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जांच करने गए दरोगा व महिला सिपाही को पीटा
रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपी महिलाओं ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में कुत्ता काटने की बात को लेकर जांच करने गई पुलिस पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। इससे चौकी प्रभारी व एक महिला सिपाही जख्मी हो गई। इस वारदात की पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज की, तब आरोपी महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच के आदेश दिए।

रामकोट क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी भानू राठौर शुक्रवार को मोहल्ले के ही पप्पू के कुत्ते ने काट लिया। इस पर जब भानू शिकायत लेकर पप्पू के घर पहुंचा। तभी महिलाओं ने भानू की पिटाई कर दी। इस पर पीड़ित कांशीराम कॉलोनी स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचा।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी लालचंद कनौजिया, महिला सिपाही सीमा उपाध्याय के साथ पप्पू के घर पहुंचे। आरोप है कि पप्पू के घर की महिलाओं ने पुलिस के सामने ही भानू को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब भानू को बचाने का प्रयास किया, तब महिलाओं ने पुलिस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पप्पू के परिवार की ममता देवी, मंजू, सोनिका व विद्यावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इधर शनिवार को पप्पू के परिवार की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं और पुलिस टीम पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। इस मामले में एसपी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए।


वहीं महिलाओं ने भाजपा नेता साकेत मिश्रा के साथ सीओ सिटी योगेंद्र सिंह से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। सीओ ने बताया कि जांच में पप्पू के घर की महिलाओं पर आरोप सही पाए गए हैं। जबकि महिलाओं के आरोप झूठे साबित हुए हैं। पप्पू का कुत्ता कॉलोनी में तीन लोगों को काट चुका है। हर बार पप्पू के घर की महिलाएं दबंगई दिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed