फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ईट से हमलाकर महिला को मार डाला

ईट से हमलाकर महिला को मार डाला

Fri, 06 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ईट से हमलाकर महिला को मार डाला
बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर
विज्ञापन

गोंदलामऊ/ संदना (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में बंटवारे को लेकर अपने परिवार के लोग ही महिला की जान के दुश्मन बन गए। गुरुवार को ईंट से कूंचकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस प्रकरण में महिला के मायके वालों ने मृतका के देवर व ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदना के ग्राम गोपालपुर पूर्वी निवासी सत्य प्रकाश का अपने भाइयों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को सत्य प्रकाश काम करने के लिए संदना गया था।
विज्ञापन


घर पर उसकी पत्नी सपना देवी व बच्चे मौजूद थे। दोपहर के वक्त उसकी पत्नी सपना (38) का अपने देवरों से घर के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर देवरों ने भाभी पर ईंट से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करके विवाद शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक सपना की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष से हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के उमरारी निवासी मां शीला दीक्षित ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से ही देवर व ससुर बात-बात पर सपना को परेशान करते आ रहे हैं।


मां का आरोप है कि देवर व ससुर ने मामूली बात को लेकर सपना को मार डाला। घटना के संबंध में मां ने महिला के तीन देवरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed