{"_id":"5a467fb64f1c1bce6d8b6d02","slug":"31514569654-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल की दीवार गिरी, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल की दीवार गिरी, एक की मौत, तीन घायल
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में चावल मिल की दीवार गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढखिया निवासी अवधेश (30) रामकोट के रामनगर स्थित आरएस एग्रो मिल में मजदूरी करता था। शुक्रवार को मिल में चावल के बोरों को लगा रहा था। इसी बीच बोरों की एक कतार व भारी भरकम दीवार काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इससे वहां पर काम कर रहे मजदूर दब गए।
घटना को देखते ही मिल में काम कर रहे, अन्य मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक अवधेश, पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सरौनी निवासी रंजीत(30), मनोज(26) व विक्रम(22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागी। रास्ते में अवधेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में रंजित की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।