फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हाइवे से खींचकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

हाइवे से खींचकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
हाइवे से खींचकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
हाईवे पर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन


सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में एक दबंग ने हाईवे से खींचकर एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी पुकार सुनकर मौके पर जुटी भीड़ ने उसे किसी तरह बचाया।

इस घटना से नाराज लोगों ने दबंग की जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले को छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया है। किशोरी का डॉक्टरी का परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


रामकोट के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी (17) पैदल ही बाजार आ रही थी। इस बीच पीछा कर रहे किशोरी के मोहल्ले के एक दबंग लच्छी ने बंद पड़ी डालडा मिल के समीप ही किशोरी को हाईवे से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद किशोरी को पीटते हुए निकट की पटरी दुकानों के पीछे खींच ले गया और मनमानी करने लगा। उधर, किशोरी की पुकार सुनकर निकट मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए।

इस पर दबंग लोगों से भी भिड़ गया। दबंग की इस हरकत से वहां जुटी भीड़ भड़क गई। जिसने पहले किशोरी को उसके चंगुल से छुड़ाकर घर भेजा।

उसके बाद बीच सड़क पर ही दबंग की धुनाई कर दी। इसी बीच किशोरी के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने भीड़ के साथ मिलकर युवक को धुनना शुरू कर दिया।

बीच सड़क पर हंगामा होने के कारण सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा देकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।


लेकिन तब तक आरोपी युवक भीड़ की पिटाई से जख्मी हो चुका था। पुलिस उसे रामकोट थाने ले आई, तब कहीं जाकर आरोपी की जान बच सकी।

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने आरोपी लच्छी के खिलाफ रामकोट थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed