फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रोडवेज ने बाइक को रौंदा, मां व दो बच्चों की मौत

रोडवेज ने बाइक को रौंदा, मां व दो बच्चों की मौत

Sat, 21 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज ने बाइक को रौंदा, मां व दो बच्चों की मौत
बस ने बाइक में मारी टक्कर, मां समेत दो बेटों की मौत
विज्ञापन


कमलापुर (सीतापुर)। बिसवां-सिधौली मार्ग पर शनिवार शाम बाइक सवार मां-बेटों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। महिला भैया दूज पर भाई को टीका लगाने जा रही थी।

हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

बिसवां के जलालपुर निवासी बचनू की पत्नी गुड्डी देवी (45) भाई दूज पर अपने पुत्र अनुज (18) व आदर्श (7) के साथ बाइक से अपने मायके सिधौली के ग्राम खरवालिया जा रही थी।
विज्ञापन


बाइक अनुज चला रहा था। बिसवां-सिधौली मार्ग पर कमलापुर में खम्हरिया गांव के निकट सामने से आ रही कैसरबाग डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और बस उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं हादसा होते ही बस चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन गुड्डी देवी व आदर्श ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन उसने भी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय नागरिक भड़क गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लोगों का कहना है कि बस चालक बेहद तेज गति से बस को दौड़ा रहा था। बस ने गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत किया। वहीं बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed