फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाइक सवार लूटेरों ने 30 हजार लूटे

बाइक सवार लूटेरों ने 30 हजार लूटे

Sun, 20 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार लूटेरों ने 30 हजार लूटे
बाइक सवार बदमाशों ने 30 हजार लूटे
विज्ञापन

सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र बिसवां में बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने बाराबंकी निवासी एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये लूट लिए। वारदात रविवार की शाम अंजाम दी गई है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिजवां मल्लावां निवासी कफील मोटरसाइकिल से भूमि खरीदने के मामले में बिसवां तहसील आया था। तहसील बंद होने के कारण रविवार की शाम वह मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार बिसवां कोतवाली क्षेत्र के चंदन महमूदपुर गांव के लिए चल दिया। वह चंदन महमूदपुर गांव के निकट शरदा नहर पुल पर पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर कफील के पास मौजूद 30 हजार की नकदी लूट ली और मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed