{"_id":"5967bcfe4f1c1bf11d8b4619","slug":"31499970814-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर सरकारी आवास लेने के आरोप में कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर सरकारी आवास लेने के आरोप में कार्रवाई
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने धोखाधड़ी से लिया आवास, दर्ज होगा केस
लहरपुर (सीतापुर)। धोखाधड़ी से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाली एक महिला के खिलाफ बीडीओ ने केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। पंचायत सेक्रेट्री ने लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
मूल रूप से लहरपुर इलाके के गड़ौसा निवासी किरन देवी पत्नी रामसागर ने अपना निवास क्षेत्र के मुड़िला गांव दिखा कर धोखाधड़ी से प्रधानमंत्री आवास योजना में अपना चयन करा लिया। उसके पति के नाम गड़ौसा में पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित है। मामला संज्ञान में आने पर बीडीओ रचना गुप्ता ने जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर बीडीओ ने पंचायत सेक्रेट्री आनंद कुमार को केस दर्ज कराने का आदेश दिया। इस पर पंचायत सेक्रेट्री ने गुरुवार को महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।