फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दो किसानों के घर से लाखों का सामान चोरी

दो किसानों के घर से लाखों का सामान चोरी

Sat, 18 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दो किसानों के घर से लाखों का सामान चोरी
पिसावां और थानगांव थाना क्षेत्र में वारदात
विज्ञापन

पिसावां-थानगांव (सीतापुर)। पिसावां और थानगांव थाना क्षेत्र में चोरों ने दो किसानों के घर पर धावा बोलकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम ताविंदा नगर निवासी शिवपाल किसान है। गुरुवार की रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोर घर में घुस गए और अंदर में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़ डाला। इसके बाद चोर वहां रखी 55 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह होने पर परिवारीजनों को वारदात की जानकारी हो सकी। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उधर, थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठियन पुरवा निवासी लक्ष्मण भी किसान है। गुरुवार रात लक्ष्मण व उसके परिवारीजन घर की छत पर सो रहे थे। रात्रि के किसी पहर में चोर घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि परिवार को चोरों की भनक लगती। चोरों ने घर में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़ डाले। जिसके बाद वहां रखी 10 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर चोर उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह होने पर परिवारीजनों ने घर के दरवाजे खुले और घर का कीमती सामान गायब पाया। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये कीमत माल समेट ले गए हैं।

बाइक सवार को बंधक बनाकर लूटा
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में राहजनी कर रहे बदमाशों ने एक बाइक सवार को बंधक बनाकर लूटपाट की है। बदमाशों के हमले से बाइक सवार जख्मी भी हुआ है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

इमलिया सुल्तानपुर के बेलगवां निवासी विशाल कुमार क्षेत्र के ग्राम तिहार में एक दुकान खोले है। गुरुवार रात वह दुकान बंद करने के बाद बाइक से वापस घर के लिए चल दिया। बताते हैं कि रास्ते में हथूरी गांव के निकट बदमाश राहजनी कर रहे थे।


जैसे ही विशाल उधर से गुजरा, वैसे ही बदमाशों ने लाठी मारकर उसे गिरा दिया। जिसके बाद उसे तमंचे से धमकाते हुए दो हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed