{"_id":"594bffa54f1c1be9208b4645","slug":"21498152869-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत गिरने से दबकर युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत गिरने से दबकर युवक जख्मी
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
छत ढही, कमरे में सो रहा युवक जख्मी
मलबे में घर का सारा सामान बर्बाद
बेहटी वार्ड का मामला
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पालिका क्षेत्र के बेहटी वार्ड में बुधवार की रात आई आंधी व तेज बारिश के चलते एक मकान की पक्की छत भरभराकर गिर गई, जिससे कमरे में सो रहा युवक मलबे में दब गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
बेहटी वार्ड निवासी प्रमोद तिवारी बुधवार की रात अपने घर में सो रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे छत की एक ईंट उस पर आ गिरी। वह कुछ समझ पाता कि पूरी छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने से प्रमोद मलबे में दब गया। वहीं कमरे में रखा कीमती सामान टीवी, ड्रेसिंग टेबल, पंखे, सोफा आदि टूट गया। छत गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दौड़े और मलबे में फंसे प्रमोद को बाहर निकला लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। उसे सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।