फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बस की टक्कर से वृद्धा की मौत

बस की टक्कर से वृद्धा की मौत

Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से वृद्धा की मौत
कमलापुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार को रोडवेज बस ने एक वृद्धा को ठोकर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब वृद्धा पैदल ही सड़क पार कर रही थी।

मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर प्रताप निवासी बेचेलाल की पत्नी रामजानकी (60) शनिवार को अपने मायके कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर के लिए निकली। वह टैंपो में सवार होकर मायके के लिए निकली। कमलापुर थाना क्षेत्र में कुर्सिन पुरवा के निकट वह टैंपो से उतरकर पैदल ही मायके की तरफ चल दी।
विज्ञापन


वह सड़क पार ही कर रही थी, इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजर रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसको टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्धा उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed