{"_id":"5a1b05094f1c1b686a8b5dbd","slug":"201511720201-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर
रेउसा/थानगांव। रेउसा में रविवार सुबह एक ट्रक ने गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। दूसरी तरफ थानगांव थाना क्षेत्र में एक कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रेउसा के ग्राम भीरी निवासी तुलसीराम (40) ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर रविवार सुबह बरा तौल केंद्र पर जा रहा था। रेउसा-बिसवां मार्ग पर ग्राम रसूलपुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहा तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर जाफरपुर निवासी अशोक कुमार (45) शनिवार रात अपनी कार से जिला मुख्यालय से वापस अपने घर जा रहा था।
रास्ते में थानगांव थाना क्षेत्र में करौता के निकट महमूदाबाद मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे अशोक घायल हो गया।