फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ससुर पर किया हमला, बाइक को लगाई आग

ससुर पर किया हमला, बाइक को लगाई आग

Sun, 29 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ससुर पर किया हमला, बाइक को लगाई आग
ससुर पर किया हमला, बाइक में लगाई आग
विज्ञापन


पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में पत्नी की विदाई न होने से नाराज एक युवक ने अपने ससुर पर धारदार हथियार से हमला किया।

इससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ससुर को घायल करने के बाद युवक अपने ससुर की बाइक लेकर निकल भागा। जिसको कस्बे से बाहर आग के हवाले कर दिया।

ग्राम ररूआ निवासी मूलचंद बाइक से बरगावां बाजार आया था। इसी बीच उसका दामाद सलाहपुर निवासी अवधेश धारदार हथियार समेत बाजार में पहुंच गया।

इससे पहले कि मूलचंद कुछ समझ पाता, अवधेश ने धारदार हथियार से मूलचंद पर हमला कर दिया। हमला होते ही बरगावां बाजार में भगदड़ मच गई।

इसी बीच हमलावर अवधेश अपने ससुर की बाइक को लेकर मौके से भाग गया। लेकिन तब तक मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

बताते हैं कि वहां पर घटना को अंजाम देने के बाद अवधेश बाइक लेकर पिसावां कस्बे के नेरी मार्ग पर पहुंचा। यहां पर एक खेत में बाइक को खड़ी कर और उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन


घटना के संबंध में घायल मूलचंद ने अपने दामाद सलाहपुर निवासी अवधेश के खिलाफ तहरीर दी है। बताया गया है कि मूलचंद की पुत्री पूनम का विवाह अवधेश से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी विदाई को लेकर दामाद से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते अवधेश ने मूलचंद पर हमला किया है। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed