फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चालक को बेहोश कर ई रिक्शा ले गए बदमाश

चालक को बेहोश कर ई रिक्शा ले गए बदमाश

Mon, 16 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
चालक को बेहोश कर ई रिक्शा ले गए बदमाश
चालक को बेहोश कर लूट ले गए ई-रिक्शा
विज्ञापन


सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र मेें शनिवार रात तीन बदमाश एक चालक को बेहोश कर उसका ई-रिक्शा लूट ले गए। परिवार को पीड़ित रेलवे स्टेशन के करीब बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

उसे कस्बे के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिवारीजनों ने इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

बाड़ी कस्बे के मोहल्ला फिरोजपुरी निवासी ताज मोहम्मद (25) ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार रात वह कमल तिराहे के निकट खड़ा होकर सवारियों का इंतजार कर रहा था।

इसी बीच तीन बदमाश वहां पर पहुंच गए। तीनों ने कमलापुर जाने के लिए रिक्शे को तय किया। कमलापुर जाते समय वे कस्बे से पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मौजूद एक ढाबे पर रुक गए।
विज्ञापन


यहां पर तीनों ने कोल्ड ड्रिंक पी। ई-रिक्शा चालक को भी कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बताते हैं कि रिक्शा चालक की ड्रिंक में बदमाशों ने नशीला पदार्थ मिला दिया था। जैसे ही रिक्शा चालक ने कोल्ड ड्रिंक पी, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच तीनों बदमाश ई रिक्शा लेकर भाग गए। ताज मोहम्मद को चक्कर आ रहा था, वह किसी तरह से हाईवे पर पहुंचा और रोडवेज बस में सवार होकर सिधौली के लिए चल दिया।


बस जब तक सिधौली पहुंचती, ताज मोहम्मद बेहोश हो गया। चालक व परिचालक ने उसे बेहोशी की हालत में ही बस ने नीचे उतार दिया और चलते बने।

इधर, देर रात तक जब ताज घर नहीं पहुंचा। तो परिवार के सदस्य चिंतित हो उठे और उसे तलाशने निकल पड़े। इसी बीच परिवारीजनों को वह रेलवे स्टेशन के निकट बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिवार के सदस्यों ने उसे कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed