फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लृोहे की राड से पीटकर पत्नी को मार डाला

लृोहे की राड से पीटकर पत्नी को मार डाला

Fri, 30 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
लृोहे की राड से पीटकर पत्नी को मार डाला
ग्रामीणों ने आरोपी पति को दबोचकर पुलिस को सौंपा, आलाकत्ल बरामद
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में एक शराबी पति ने लोहे की रॉड (बेलचा) से पीटकर पत्नी को मार डाला। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है। मृतका के भतीजे ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जिला हरदोई के थाना लोनार अंतर्गत मुजातपुर निवासी रामनिवास की पिसावां क्षेत्र के पकरिया में ससुराल है। करीब 15 साल पहले रामनिवास की शादी सोमवती से हुई थी। सोमवती अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। लिहाजा, उसके पिता बैठू ने छह-छह बीघा जमीन अपनी बेटी व दामाद के नाम कर दी थी।
विज्ञापन


जमीन मिलने के बाद से रामनिवास पत्नी समेत अपनी ससुराल में रहने लगा। जबकि 12 साल का उसका बेटा मुजातपुर में बाबा-दादी के पास रहकर पढ़ाई करता है। ग्रामीणों के मुताबिक रामनिवास शराब पीने का आदी था। इस लत के चलते उसने अपने हिस्से की जमीन बेच डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी पर उसके हिस्से की जमीन बेचने का दबाव बनाया करता था। इस बात पर आए दिन दंपती में विवाद होता रहता था। बुधवार की रात रामनिवास शराब के नशे में घर पहुंचा और फिर से सोमवती पर जमीन बेचने का दबाव बनाने लगा। विवाद बढ़ने पर तैश में आकर रामनिवास में लोहे की रॉड से सोमवती पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

सिर पर गहरी चोट लगने से सोमवती की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो वहां का खौफनाक नजारा देख सभी के होश उड़ गए। घर के अंदर जमीन पर सोमवती का खून से लथपथ शव पड़ा था। यह देख ग्रामीणों को माजरा समझते देर नही लगी और सबने मिलकर रामनिवास को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस को सूचना दी गई। सीओ मिश्रिख अभय प्रताप मल्ल व थानाध्यक्ष पिसावां दिनेश सिंह ने गांव पहुंचकर मौका-ए-वारदात का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया।

वारदात पर आरोपी पति ने उठाए सवाल
पत्नी की हत्या के आरोपी पति रामनिवास ने वारदात पर सवालिया निशान लगाया है। उसके मुताबिक बुधवार शाम जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था। पास में लोहे की रॉड पड़ी थी। जब तक कुछ समझ पाता चचेरे साले व अन्य ग्रामीण आ पहुंचे और मेरी बात सुने बगैर पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। आरोपी के इस बयान की हकीकत जानने के लिए पुलिस जांच की बात कह रही है।


आपसी विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आरोपी को गिरफ्तार का आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। मृतका के भतीजे छंगालाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-दिनेश सिंह, थानाध्यक्ष पिसावां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed