फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गृहणी को बंधक बना की लूटपाट

गृहणी को बंधक बना की लूटपाट

Sun, 04 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गृहणी को बंधक बना की लूटपाट
सदरपुर थाना इलाके की घटना
विज्ञापन

जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना इलाके में शुक्रवार देर रात को सशस्त्र बदमाशों ने बिसवां-बहराइच मार्ग के किनारे बने मकान में घर की महिला को बंधक बना लिया और डरा-धमका कर घर से जेवर और नगदी लूटकर भाग गए। घटना की सूचना सदरपुर थाने की देबियापुर चौकी पर दे दी गई है।

बिसवां-बहराइच मार्ग पर सदरपुर थाना इलाके के देबियापुर चौराहे से पहले तथा कैमहरा पैट्रोल पंप के बीच खेत में निजामुद्दीन अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं। शुक्रवार को भी निजामुद्दीन व पत्नी निशा बेगम के साथ घर की छत पर सोए हुए थे।
विज्ञापन


अलसुबह सुबह चार बजे नमाज पढ़ने के लिए जैसे ही निजाम नीचे आए उसी समय पहले से घात लगाए तीन चोर घर के आगे से इंगल लगाकर छत पर चढ़ गए और पत्नी निशा बेगम को बंधक बनाकर एक जोड़ी कान की झुमकी सोने की, नाक का बुंदा, दो जोड़ी पायल व बिछिया तथा एक हजार रुपये सहित लगभग 20 हजार का माल लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधन मुक्त होने पर पत्नी ने शोर मचाया तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना की सूचना थाने पर दे दी गई है। इससे पहले भी इसी मकान में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed