फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दो घरों में लगी आग, तीन लाख का सामान राख

दो घरों में लगी आग, तीन लाख का सामान राख

Fri, 29 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
दो घरों में लगी आग, तीन लाख का सामान राख
नेरी/संदना(सीतापुर)। महोली व संदना क्षेत्रों में गुरुवार को दो घरों में आग लग गई। इससे दोनों घरों में रखी नगदी व सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि दोनों घरों में आग से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


महोली क्षेत्र के हरैया फतेहपुर प्रधान शेर सिंह के घर गुरुवार की सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग लपटों में घिर गया। लपटों को देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी, अनाज आदि सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


घटना के दौरान ग्राम प्रधान अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि आग शॉर्टसर्किट की वजह से हुआ है। संदना थाना क्षेत्र के गैथा निवासी कलीम के घर बुधवार की रात आग लग गई। उस दौरान परिवार घर में सो रहा था। तपिश बढने पर परिवार की नींद खुली, तब परिवार के सदस्य जान बचाकर बाहर भागे। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक घर में रखी 30 हजार की नकदी व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। यहां भी घटना का कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है। दोनों गृहस्वामियों ने बताया कि आग्निकांड में तीन लाख रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed