{"_id":"5cbf5e69bdec2214757c6e14","slug":"181556045417-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ता ने पकड़ी एक लाख नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उड़नदस्ता ने पकड़ी एक लाख नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां में गुरेरा पेट्रोल पंप के पास चल रही थी चेकिंग
बिसवां (सीतापुर)। लोकसभा चुनाव मद्देनजर में उड़नदस्ता ने कोतवाली बिसवां के गुरेरा पेट्रोल पंप पर चेकिंग के दौरान एक लाख की नकदी पकड़ी। पड़ताल में वाहन चालक पकड़ी गई नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसे में नकदी को जब्त कर उसे सरकारी खजाने में रखवाने की कार्रवाई की जा रही है।
लोकसभा चुनाव में गठित उड़नदस्ता बिसवां थाना क्षेत्र के गुरेरा पंप पर मंगलवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उड़नदस्ता को एक वाहन से नकदी ले जाने की सूचना मिली। इस पर टीम ने वाहन चेकिंग में सक्रियता बढ़ा दी। टीम ने बोलेरो को रोका। तलाशी के दौरान टीम ने वाहन से एक लाख रुपये बरामद किए।
इस दौरान एक व्यक्ति को भी पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम निरंदर सिंह रामपुर के तहसील स्वार ग्राम लोहरा निवासी बताया। उड़नदस्ता ने पकड़ी गई नकदी से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन वो कोई भी दस्तावेज दिखा नहीं पाया। इस पर टीम ने पैसा जब्त करने की कार्रवाई की है। टीम में मजिस्ट्रेट राजीव गेहा सत्यपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मेराज हुसैन व श्रीपाल शामिल थे।