फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हत्या कर नहर में फेंका युवक शव

हत्या कर नहर में फेंका युवक शव

Fri, 12 Apr 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर नहर में फेंका युवक शव
कमलापुर (सीतापुर)। कुछ दिन पूर्व एक अज्ञात महिला की हत्या कर फेंके गए शव की वारदात के बाद गुरुवार को फिर एक युवक की लाश शारदा सहायक नहर में बरामद हुई है। लाश की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद लाश नहर में डाल दी गई है। मृतक की उम्र करीब 35 साल आंकी जा रही है। शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा था। मृतक ने शर्ट, अंडरवियर, गले में लॉकेट, हाथ में कलावा पहन रखा था। शव पुराना होने के बावजूद कुछ हिस्सा जला हुआ भी प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन


घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी। मौके पर ग्रामीणों को जमावड़ा लग गया। जानकारी होने पर थाना प्रभारी संजीत सोनकर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। जांच करते हुए पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पहले पहचान की कोशिश की, लेकिन क्षेत्रीय लोगों द्वारा पहचान न किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का कहना है कि अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है। शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। उसकी मौत कैसे हुई, इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed