{"_id":"5b5375494f1c1b572f8b5cb8","slug":"181532196169-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबिल व सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबिल व सिपाही निलंबित
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नशे में हंगामा करने पर और घूस मांगने पर कार्रवाई
सीतापुर। एसपी ने शनिवार को एक हेडकांस्टेबल व एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। हेड कांस्टेबल पर शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने और सिपाही पर घूंस मांगने का आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
एसपी प्रभाकर चौधरी ने यूपी-100 में तैनात हेड कांस्टेबल बीएन चतुर्वेदी व महमूदाबाद कोतवाली में तैनात ऋषभ राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल शुक्रवार की रात नशे में धुत होकर बाइक से निकला था। वह इस कदर नशे में था कि जीआईसी चौराहे के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
इसके बाद उसने चौराहे पर जमकर हंगामा काटा था। इस घटना से आम जनमानस में खाकी की जमकर खिल्ली उड़ी थी। ऋषभ राणा महमूदाबाद कोतवाली में तैनात है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ऋषभ द्वारा पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर 1500 रुपये मांगे जा रहे थे।