{"_id":"594eb09a4f1c1b2d438b48b0","slug":"181498329242-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल नुकसान का विरोध करने पर बालक को बांके से किया जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल नुकसान का विरोध करने पर बालक को बांके से किया जख्मी
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
बालक को बांके से किया जख्मी
फसल नुकसान का विरोध करने पर किया हमला
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र इलाके में बच्चों के विवाद में तीन लोगों ने एक बालक पर बांके से हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
सकरन के सैदापुर निवासी अनुज सिंह (12) पुत्र रोशन शनिवार दोपहर अपने खेत की निगरानी करने गया था। जहां गांव के ही कुछ लड़के उसके गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। अनुज ने मनाकर खेत से भगा दिया। उसके बाद मौके पर पहुंचे अमित व कमलेश पुत्रगण रामलखन, रामलखन पुत्र रज्जा ने जान से मारने की नीयत से बांके से प्रहार कर लहूलुहान कर अनुज को जख्मी कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर हमलावर भाग गए। अन्य लड़कों ने अनुज के घर वालों को सूचना दी। तब अनुज के परिवारीजन खेत गए और अनुज को बेहोशी की हालत में थाने लाए। प्रधान राजेंद्र सिंह व अनुज की मां ने गांव निवासी अमित, रामलखन, कमलेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल अनुज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा में भर्ती कराया है।