फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं से की मारपीट, क्रास केस दर्ज

दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं से की मारपीट, क्रास केस दर्ज

Tue, 16 Apr 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं से की मारपीट, क्रास केस दर्ज
दोनों पक्षों में दो दिन पूर्व भी हुआ था विवाद, केस दर्ज
विज्ञापन

सीतापुर। शहर के मोहल्ला आलमनगर गदियाना में कुछ दबंगों ने एक घर में घुस कर महिलाओं से मारपीट की और एक महिला के कपड़े फाड़ कर उसे बुरी नियत से उठा ले जाने का प्रयास किया। पुलिस पर भी दबंगों का पक्ष लेने का आरोप लगा है। महिला ने कोतवाली सहित एसपी को भी प्रार्थना पत्र भेजा है।

शहर के आलमनगर निवासी सोल्टू पत्नी शाबान अली ने मोहल्ले के ही सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि रंजिश के चलते कई दबंग सोमवार की रात पौने बारह बजे उसके घर घुस गए। जिसके बाद उसको, उसकी बहन, मां सहित कई महिलाओं को बुरी तरह मारापीटा।
विज्ञापन


आरोप है कि परिवार की एक लड़की के कपड़े फाड़ कर बुरी नियत से उठा ले जाने का प्रयास किया। इस पर यूपी-100 डायल कर पुलिस बुलाई गई। पुलिस के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। उसका कहना है कि क्षेत्रीय पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी आरोपियों से मिले हुए हैं। उसने आरोपियों पर कार्रवाई न होने की दशा में उनके द्वारा अप्रिय घटना करने की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने सात लोगों के खिलाफ एसपी व कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। इस बारे में कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि दो दिन पूर्व मारपीट हुआ था। उसमें महिला के पक्ष का एक युवक जेल गया था। उसके बाद सोमवार रात उसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed