{"_id":"59fca8314f1c1b71548ba8d8","slug":"171509730353-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में घायल दो लोगों ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में घायल दो लोगों ने दम तोड़ा
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में घायल दो लोगों ने दम तोड़ा
सीतापुर। सड़क हादसों में घायल हुए दो लोगों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक सिधौली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जख्मी हुआ था, जबकि दूसरा मानपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिधौली के ग्राम सहजनपुर निवासी उमेश (22) ने लखनऊ जाते समय दम तोड़ दिया। उमेश गुरुवार रात सिधौली के टेड़ई गांव के निकट हुई ट्रैक्टर व मैजिक की टक्कर में घायल हो गया।
हादसे में मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छी निवासी ट्रैक्टर चालक रफीक की मौके पर ही मौत हो गई थी। उमेश को कस्बा सिधौली की सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया था।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नईबस्ती निवासी शिवकुमार (50) ने जिला अस्पताल में इलाज में दौरान दम तोड़ दिया। वह गत 11 अक्तूबर को मानपुर थाना क्षेत्र में पिकप व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में घायल हो गया था। जिसके बाद उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।