फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तीन गांवों में डकैतों का धावा, दो घरों में की लूटपाट

तीन गांवों में डकैतों का धावा, दो घरों में की लूटपाट

Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
तीन गांवों में डकैतों का धावा, दो घरों में की लूटपाट
तीन गांवों में डाका, दो घरों में लूटपाट
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र मेें शनिवार रात हथियारों से लैस डकैतों ने तीन गांवों में धावा बोला। इस दौरान डकैत दो परिवारों को बंधक बनाकर लूटपाट की।

वहीं विरोध करने पर परिवार की पिटाई भी की। जहां दो घरों में डकैतों ने छह लाख से अधिक का माल लूट लिया। वहीं दो घरों में डकैत वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। ग्रामीणों के एकजुट हो जाने पर डकैत फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए।।
विज्ञापन


ग्राम कंचनपुर निवासी इश्तियाक अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। शनिवार रात 12 के आसपास हथियारों से लैस करीब 12 बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि डकैत अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, परिवार की नींद खुल गई। परिवार ने डकैतों को देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। उनके शोर मचाते हुए ही गांव के लोगों की नींद खुल गई।

ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। इस पर डकैत बिना लूटपाट किए हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। वहीं डकैतों में रिछौना गांव में आंगन में सो रहे अशोक को बंधक बना लिया।

जिसके बाद घर के दरवाजे खुलवा लिए। डकैतों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाने के बाद लूटपाट शुरू कर दी। विरोध पर डकैतों ने अशोक व उनके पुत्र शिवपूजन की पिटाई कर दी।

जिसके बाद घर में रखे बक्सों के ताले तोड़कर 30 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवर लूट लिए। बताया जा रहा है, कि जिस दौरान अशोक के घर डाका पड़ रहा था, उसी दौरान पड़ोसी पीयूष की नींद खुल गई।

वह अशोक को आवाज देते हुए दरवाजे पर पहुंच गया। डकैतों ने उसे वहीं दबोच लिया, जिसके बाद पीयूष से घर का दरवाजा खुलवाने को कहा।

डकैत जैसे ही उसके घर के करीब पहुंचे, वह चकमा देकर घर में घुस गया और शोर मचाने लगा। इस पर गांव के लोगों ने घेराबंदी शुरू कर दी। इस पर डकैत हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए।

तिहार गांव निवासी अवधेश शुक्ला के घर पर भी डकैतों ने कहर बरपाया। डकैतों ने अवधेश व उसके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू की। 1,35,000 की नकदी, सोने व चांदी के जेवर लूट लिए।


माल हाथ में आने के बाद डकैत हवा में फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। डकैती का शिकार बने अशोक व अवधेश के मुताबिक दोनों घरों से चोर करीब 5 लाख रुपये का माल लूट ले गए हैं।

पीड़ितों ने इमलिया सुल्तानपुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया कि वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed