{"_id":"59d7be7a4f1c1b65548b60cb","slug":"171507311226-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगा मिला अधेड़ का शव, हत्या का संदेह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगा मिला अधेड़ का शव, हत्या का संदेह
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव पेड़ पर लटका मिला। परिवार ने हत्या का संदेह जताया है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
लहरपुर के ग्राम हिलालपुर निवासी हुलासी (55) गुरुवार शाम गांव में टहलने निकला था। इसी बीच वह लापता हो गया। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला।
उधर, शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग गांव के बाहर कब्रिस्तान पहुंचे तो पेड़ पर उसका शव लटक रहा था। गले में तहमद का फंदा कसा हुआ था।
परिवार ने पुलिस को सूचना देने के साथ हत्या का संदेह जताया है। हुलासी के पुत्र रमेश ने पुलिस को बताया कि ऐसा कोई कारण नहीं था, जिसकी वजह से उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़े।
विज्ञापन
आरोप है कि गुरुवार को हुलासी का अपने भाई किशोरी, राजाराम आदि ने जमीन के कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी विवाद के चलते भाइयों ने ही हुलासी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
जिसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि परिवार ने इस संबंध में कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है।
घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।