फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   छापे में 16 घंटे खंगाले दस्तावेज, एक करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी

छापे में 16 घंटे खंगाले दस्तावेज, एक करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी

Sat, 09 Mar 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
छापे में 16 घंटे खंगाले दस्तावेज, एक करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी
नोटिस देकर 13 मार्च को इनकम टैक्स दफ्तर किया तलब
विज्ञापन

सीतापुर। आयकर विभाग की टीम ने बिसवां कस्बे में सराफा समेत चार प्रतिष्ठानों पर मारे गए छापे में करीब 16 घंटे तक व्यापारिक दस्तावेज खंगाले। टीम ने व्यापारिक लेेखाजोखा की जांच में एक करोड़ की आयकर चोरी पाई, पूछताछ में खुद फर्म संचालक ने यह रकम सरेंडर की है।

इस रकम पर विभाग अब इनसे करीब 45 लाख रुपये आयकर वसूल करेगा। टीम ने नोटिस जारी कर मंगलवार को आयकर दफ्तर में तलब किया है। ऐसे में इन्हें 15 मार्च तक इस टैक्स की अदायगी करनी होगी।
विज्ञापन


बता दें कि आयकर चोरी के खिलाफ विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत आयकर विभाग बरेली के प्रधान आयुक्त शिशिर अग्रवाल ने बिसवां नगर में सर्राफा व कपड़ा प्रतिष्ठान पर छापेमारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अपर आयुक्त पूजा राज की अगुवाई में सीतापुर के डिप्टी कमिश्नर आरआरएल शुक्ल, आयकर अधिकारी रमेश सिंह, शाहजहांपुर के राजीव रावत, हरदोई के रामाधार, लखीमपुर खीरी के वीरेंद्र सिंह व आयकर निरीक्षक प्रफुल्ल वर्मा, प्रशांत कुमार आदि ने शुक्रवार को बिसवां पहुंचकर राम किशोर रस्तोगी, रोहित रस्तोगी, सुभाष रस्तोगी ज्वैलर्स और अजय रस्तोगी के कपड़ा प्रतिष्ठान पर छापेमारी की।

इस दिन दोपहर बारह बजे आयकर विभाग की टीम इन प्रतिष्ठानों में दाखिल हुई थी। बाद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच टीम ने तीन सराफा व एक कपड़ा प्रतिष्ठान की जांच शुरू की। करीब सोलह घंटे चली इस जांच में टीम ने सभी प्रतिष्ठानों पर व्यापारिक लेखाजोखा खंगाला।

जांच के दौरान टीम ने यहां पर करीब एक करोड़ की सालाना आयकर चोरी पकड़ी। इस रकम को खुद संबंधित फर्मों ने सरेंडर कर इस पर आयकर चुकता करने की बात कबूल किया। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभागीय टीम की ओर से फर्मों को नोटिस दिया गया है।


संबंधित व्यापारियों को 13 मार्च को आयकर विभाग के दफ्तर में बुलाया गया है। पकड़ी गई एक करोड़ की आयकर चोरी के मामले में उन्हें करीब 45 लाख रुपये आयकर चुकता करने को कहा है। यह रकम जमा करने के लिए पंद्रह मार्च तक का समय मुकर्रर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed