फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हाईवे पर ट्रक से टकरा डिवाइडर पर चढ़ी कार, मासूम की मौत, दंपती समेत चार जख्मी

हाईवे पर ट्रक से टकरा डिवाइडर पर चढ़ी कार, मासूम की मौत, दंपती समेत चार जख्मी

Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक से टकरा डिवाइडर पर चढ़ी कार, मासूम की मौत, दंपती समेत चार जख्मी
सड़क हादसे में मासूम की मौत, चार जख्मी
विज्ञापन



सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईवे पर टैंकर की जोरदार टक्कर से कार ट्रक से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार पांच साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महसुनियागंज निवासी पवन सिंह (35) लखनऊ में स्टेट बैंक में कैशियर हैं। वह सोमवार को अपनी पत्नी पूजा (30), बेटी कात्यायनी (5), साली तृप्ति (34) निवासी गोमती नगर लखनऊ और उसकी बेटी गुड़िया (3), घरेलू नौकरानी रीतू (18) के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तभी कमलापुर में देवीपुर गांव के सामने हाईवे पर कार में टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


सभी को आनन-फानन में सिधौली सीएचसी भेजा गया मगर मासूम कात्यायनी की रास्ते में ही मौत हो गई। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि पूजा और रीतू की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।



पवन और तृप्ति की हालत खतरे से बाहर है। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांचकर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed