{"_id":"5a10726c4f1c1b156b8b6bdb","slug":"161511027308-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जाम, कोतवाली में तकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर जाम, कोतवाली में तकरार
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत स्कूली बस के अधिग्रहण नोटिस को लेकर एक स्कूल के प्रबंधक व पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) में तकरार हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि, स्कूल प्रबंधन ने अपनी बसों को सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग बाधित रहा।
प्रदर्शन के कारण सीतापुर-लखीमपुर मार्ग, सीतापुर-लहरपुर मार्ग व लखीमपुर-लखनऊ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आ गई। यहां भी दोनों पक्ष तकरार करते रहे।
जहां पीटीओ ने स्कूल प्रबंधन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने पीटीओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
पीटीओ रेहाना बानो ने नैपालापुर के निकट स्टडी वेल पब्लिक स्कूल की बसों को रोका और उन्हें नगर निकाय चुनाव में वाहन अधिग्रहण का नोटिस थमा दिया। इसी बीच स्कूल के प्रबंधक मौके पर पहुंच गए। स्कूल प्रबंधक व पीटीओ के बीच नोटिस को लेकर तकरार होने लगी।
स्कूल प्रबंधक का आरोप था, कि आए दिन उनके ही स्कूल के वाहनों को रोका जा रहा है। आज तो बस कंडक्टर का मोबाइल फोन व रुपये भी ले छीन लिए गए। जबकि पीटीओ का कहना था कि वे तो केवल बस अधिग्रहण की नोटिस चालक को थमा रही थीं।
इस दौरान बवाल इस कदर बढ़ा कि, स्कूल प्रबंधन ने अपनी बसों को नैपालापुर चौराहे पर खड़ा करके जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से कोतवाली पहुंचने को कहा और जाम खुलवाया।
करीब एक घंटे तक नैपालापुर चौराहे पर वाहन खड़े होने से सीतापुर लखीमपुर मार्ग, सीतापुर लहरपुर मार्ग व लखीमपुर लखनऊ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। कोतवाली पहुंचने पर भी स्कूल प्रबंधन व पीटीओ के बीच नोकझोंक होती रही।
पीटीओ ने इस संबंध में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आदि आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
वहीं स्कूल प्रबंधक ने भी पीटीओ के खिलाफ मनमानी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जाम लगा रहे दो लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीरों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, कार्रवाई की जा रही है।