{"_id":"5a0f198d4f1c1bc9678bc4d3","slug":"161510939021-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली से टकराई तंबौर पुलिस की जीप, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राली से टकराई तंबौर पुलिस की जीप, पांच घायल
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रॉली से टकराई पुलिस जीप, पांच घायल
खैराबाद। थाना क्षेत्र में बुधवार को तंबौर थाने की जीप सड़क पर खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में जीप में सवार प्रभारी थानाध्यक्ष समेत दो दरोगा व दो सिपाही तथा एक प्राइवेट वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पुलिस कर्मी आईजी की बैठक में शामिल होने जिला मुख्यालय आ रहे थे। हादसा एक महिला को बचाने के चक्कर में हुआ है।
आईजी ने जिला मुख्यालय पर थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों की बैठक बुलाई थी। इस वजह से तंबौर थाने के प्रभारी कैलाश यादव, उपनिरीक्षक मानिक राम वर्मा, सिपाही जुनैद अहमद, मोहित कुमार व प्राइवेट वाहन चालक तंबौर के कस्बा संगत टोला निवासी छुटकन्न के साथ सरकारी जीप से जिला मुख्यालय को चल दिए।
विज्ञापन
सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर खैराबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर के निकट सड़क पर एक ट्रॉली खड़ी थी। पुलिस का वाहन जैसे ही उधर से गुजरा एक महिला अचानक सड़क पर आ गई। महिला को बचाने के चक्कर में जीप चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और जीप सड़क पर खड़ी ट्रॉली से टकरा गई।
इससे जीप में सवार कैलाश यादव, मानिक राम वर्मा, जुनैद अहमद, मोहित कुमार व छोटकन्न गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही खैराबाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ योगेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती लोगों का हाल जाना।