फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चार घरों से साढ़े छह लाख का माल ले गए चोर

चार घरों से साढ़े छह लाख का माल ले गए चोर

Sat, 24 Jun 2017 05:19 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
चार घरों से साढ़े छह लाख का माल ले गए चोर
चार घरों से साढ़े छह लाख का माल ले गए चोर
विज्ञापन

- हरगांव व तालगांव थाना क्षेत्र में हुई वारदातें
हरगांव/लहरपुर(सीतापुर)। हरगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों ने तीन घरों से साढ़े पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। तालगांव थाना क्षेत्र में चोर एक घर से एक लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। पीड़ितों ने संबंधित थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है।
हरगांव थाना क्षेत्र के भदेवां निवासी रमेशचंद्र व उसका परिवार गुरुवार की रात कमरे में ताला लगाकर छत पर सो रहा था। रात में चोर कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ अंदर दाखिल हो गए। वहां रखे बक्से का ताला तोड़ 80 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान बटोर कर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

इसी रात इसी गांव के धनेश्वर के घर भी चोर घुसे। चोर यहां से 5 हजार रुपये की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े तथा बर्तन समेट ले गए। इसी गांव के राजू के घर से चोर 3 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर समेट ले गए। सुबह जब परिवारों की नींद खुली, तब उन्हें घर के दरवाजे खुले और घर के अंदर का सामान अस्त व्यस्त मिला। रमेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये का सामान समेट ले गए। राजू ने बताया कि चोर उसके घर से डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान समेट ले गए। जबकि धनेश्वर का कहना था कि चोर उसके घर से 2 लाख रुपये कीमत का माल उठा ले गए हैं। तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया कसरैैला निवासी लाल जी के घर भी गुरुवार की रात चोर घुस गए। चोर यहां से 1500 की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े बर्तन आदि सामान समेट ले गए। चोर यहां से करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed