फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पुलिस चौकी में दरोगा ने पिता-पुत्र को पीटा, हंगामा

पुलिस चौकी में दरोगा ने पिता-पुत्र को पीटा, हंगामा

Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी में दरोगा ने पिता-पुत्र को पीटा, हंगामा
नाराज ग्रामीणों ने धौकलगंज पुलिस चौकी का किया घेराव, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

रामपुर कलां (सीतापुर)। थाना रामपुर कलां क्षेत्र में भूमि विवाद के मामले में पिता को पकड़कर धौकलगंज चौकी लाए दरोगा ने पहले उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। बाद में सूचना पाकर थाने पहुंचे बेटा की भी जमकर धुनाई कर दी। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया।

पिटाई से हालत बिगड़ने की खबर पाते ही गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को देर रात चौकी का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिधौली सहित चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मामले में धौकलंगज चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


धौकलगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में रहने वाले बट्टन और सुनीता के बीच पिछले काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को सुनीता ने बिट्टन के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए धौकलगंज चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर चौकी प्रभारी सज्जाद हुसैन गुरुवार शाम बट्टन को पकड़ लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने चौकी पर बट्टन की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसी बीच बट्टन का 15 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र चौकी पहुंचा तो दरोगा ने धर्मेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। बुरी तरह पिटाई से धर्मेंद्र अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। यह देख पुलिस वालों में हड़कंप मच गया। आननफानन में उसे सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया गया।

उधर, दरोगा की पिटाई से धर्मेंद्र की हालत बिगड़ने की खबर मिलते ही नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पाते ही सीओ सिधौली के अलावा कमलापुर, अटरिया, रामपुर कला व सिधौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ ने ग्रामीणों को जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

वहीं, सीएचसी में भर्ती बट्टन की सुरक्षा के लिए एक दरोगा को अस्पताल में तैनात कर दिया। इसके बाद एसपी को पूरे मामले की जानकारी दी। सीओ सिधौली अंकित कुमार ने बताया कि धौकलगंज चौकी प्रभारी सज्जाद हुसैन को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मामूली बात पर पिटाई करने में माहिर है रामपुर कलां पुलिस
रामपुर कलां पुलिस मामूली बात पर किसी को भी बर्बरता से पीटने में माहिर है। बट्टन-धर्मेंद्र की पिटाई पहला मामला नहीं है। सितंबर 2018 में कोडरी गांव के दंपती को आपसी विवाद में थाने बुलाकर तत्कालीन एसओ रणवीर भदौरिया ने पत्नी को छोड़ दिया। जबकि पति गोविंद को थाने पर ही रोक लिया।


एसओ ने गोविंद की इस कदर निर्मम पिटाई कर दी कि उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद गोविंद का शव रात के अंधेरे में गांव के बाहर फेंक दिया गया। मामले ने तूल पकड़ा तो एसओ व अन्य पुलिस कर्मियों को हटाकर उनके विरुद्ध एससी-एसटी व हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed