{"_id":"5ce444b8bdec22074d53c3bd","slug":"15584637241118-sitapur-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोंक पर बदमाशों ने 18 हजार की नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चाकू की नोंक पर बदमाशों ने 18 हजार की नगदी लूटी
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे साइकिल सवार से सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोंक पर 18 हजार की नगदी लूट ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में रहने वाला श्रीकेशन कस्बा स्थित आर्यावर्त बैंक रुपये निकालने आया था। बैंक से 15 हजार रुपये निकालकर शाम करीब साढ़े पांच बजे वह साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में बगइया पुल व अलाईपुर के मध्य नहर पटरी पर एक सुनसान जगह पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने चाकू की नोंक पर 15 हजार रुपये व पहले से उसके पास मौजूद तीन हजार रुपये लूट लिए और धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।