फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विवाहिता ने केरोसिन उड़ेल किया आत्मदाह

विवाहिता ने केरोसिन उड़ेल किया आत्मदाह

Wed, 22 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने केरोसिन उड़ेल किया आत्मदाह
घटना में आठ माह का बेटा भी झुलसा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके में एक विवाहिता ने घर के अंदर संदिग्ध हालातों में अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। घटना के समय विवाहिता अपने आठ माह के बच्चे के साथ थी। घर से धुआं निकलता देख पड़ोसी अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। विवाहिता के साथ उसका मासूम बच्चा भी लपटों की जद में था।

विवाहिता की बुरी तरह जलने से मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन पड़ोसियों ने किसी तरह बच्चे को बचा लिया। हालांकि बच्चा भी गंभीर रूप से झुलस गया था। सीएचसी से बच्चे को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। ससुरालीजन बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


स्थानीय थाना व कस्बा के पक्के बाग करनपुर में रहने वाले नसीमुद्दीन का निकाह डेढ़ साल पहले सुजावलपुर की आफरीन से हुआ था। शादी के कुछ माह बाद नसीमुद्दीन कमाने दुबई चला गया। आफरीन यहां अपने ससुर, सास व ननद के साथ रहती थी। आठ माह पहले आफरीन ने एक बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबकुछ सामान्य रूप से चल रहा था। मंगलवार की सुबह सास व ननद पड़ोस में इज्तिमा में गए हुए थे, जबकि ससुर काम के सिलसिले में कानपुर गये थे। सुबह करीब आठ बजे आफरीन ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। घर से धुआं उठता देख पड़ोसी वहां पहुंचे तो आफरीन धू-धू कर जल रही थी।

लपटों की जद में उसका आठ माह का बच्चा भी आ गया था। बुरी तरह जलने से आफरीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पड़ोसियों ने मासूम बच्चे को बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, घटना की खबर मिलते ही आफरीन की सास, ननद तथा ससुर भी घर पहुंच गए।

ससुर कमरुद्दीन ने बताया कि आफरीन के नाक की हड्डी बढ़ गई थी। लखनऊ से इलाज चल रहा था। इसी बीमारी से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना पर मृतका का भाई मो. सैफ भी मौके पर पहुंच गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


कोई आरोप नहीं
विवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है। ससुराल वाले बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मायके पक्ष ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में झुलसे बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
-देवेन्द्र सिंह, कस्बा इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed