{"_id":"5b464a254f1c1b07278b5f8d","slug":"151531333157-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू को मारी गोली, हालत गंभीर, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने बहू को मारी गोली, हालत गंभीर, भर्ती
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू बोली, छेड़छाड़ के विरोध पर तमंचे से किया फायर
सीतापुर। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में एक ससुर ने अपनी ही बहू को गोली मार दी। इससे बहू गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरोप है कि ससुर बहू पर बुरी नीयत रखता था। बुधवार की दोपहर बहू ने जब उसकी मनमानी का विरोध किया। तब उसने तमंचे से बहू पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तालगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला (32) का पति इन दिनों काम करने के लिए गैर जनपद गया हुआ है। घर पर महिला अकेली थी। बताते हैं कि इसी दौरान महिला के ससुर रामपाल सिंह ने महिला को कमरे में बुलाया। बहू जैसे ही कमरे में पहुंची, ससुर ने उसे पकड़ लिया और मनमानी करने लगा।
अपनी अस्मत पर बनते देख बहू ने विरोध करना शुरू कर दिया। ससुर को यह बात इस कदर नागवार गुजरी कि उसने तमंचे से बहू पर फायर झोंक दिया। जिसकी वजह से वह जख्मी होकर गिर गई। फायर व चीख की आवाज सुनते ही गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
भीड़ को आते देख हमलावर ससुर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को परसेंडी सीएचसी पहुंचाया। घटना के संबंध में महिला ने अपने ससुर रामपाल के खिलाफ तालगांव कोतवाली में तहरीर दी है।
जिसमें आरोप लगाया है कि ससुर उसकी अस्मत लूटना चाह रहा था। जब उसने विरोध किया तो ससुर ने गोली मार दी। सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।