फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Tue, 28 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
डेढ़ घंटे ठप रहा सीतापुर-हरदोई मार्ग
विज्ञापन

रामकोट (सीतापुर)। सड़क हादसे में जान गंवाने के बाद वाहन स्वामी द्वारा पीड़ित परिवार को कोई मदद न दिए जाने से नाराज परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ सोमवार को रामकोट थाना क्षेत्र में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

पीड़ित परिवार घटना की रिपोर्ट दर्ज किए जाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहा था। सदर विधायक के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर पिकअप स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रदर्शन के चलते सीतापुर हरदोई मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार रात एक ट्रक ने सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मुकीमपुर तिराहे के निकट पैदल चल रहे दो लोगों को रौंदते हुए कार में टक्कर मारी थी। इस हादसे में रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी बृजलाल की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग जख्मी हुए थे। इस हादसे को लेकर सोमवार को बृजलाल के परिवारीजन भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बृजलाल के शव को पिरई पुल के निकट सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार का कहना था कि बृजलाल मुंशीगंज निवासी अनूप त्रिपाठी की पिकअप का चालक था। शुक्रवार रात वह पिकअप लेकर घर से निकला था। रास्ते में सिधौली कस्बे में सड़क हादसे में बृजलाल की जान चली गई।

इसके बावजूद पिकअप स्वामी ने परिवार को हादसे की सूचना नहीं दी। हालत यह रही कि उसने शव की शिनाख्त तक नहीं की। परिवार का आरोप था कि पिकअप स्वामी ने इस हादसे को छिपाने का प्रयास किया है। परिवार पिकअप स्वामी पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहा था।

सूचना पाते ही सदर विधायक राकेश राठौर मौके पर पहुंचे जिन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर परिवारीजनों को शांत किया। विधायक के आश्वासन पर पीड़ित परिवार ने वाहन स्वामी के खिलाफ रामकोट थाने में तहरीर दी और रास्ता खोला। तब तक करीब डेढ़ घंटे का वक्त बीत चुका था।


इस वजह से सीतापुर हरदोई मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकोट राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसा सिधौली कोतवाली क्षेत्र में हुआ था। वहां पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज है। फिर भी परिवार की तहरीर पर पिकअप स्वामी मुंशीगंज निवासी अनूप त्रिपाठी आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed