फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   High speed car collides with trolley, youth dies

Jalandhar News: ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

Fri, 23 Oct 2026 04:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 23 Oct 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
High speed car collides with trolley, youth dies
दूसरा युवक गंभीर घायल; ड्राइवर को झपकी आने से नियंत्रण खोने की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक लवप्रीत की मौत हो गई, जबकि उसका साथी राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक शाहकोट के रहने वाले थे और आई-20 कार में शाहकोट से नकोदर जा रहे थे।


जानकारी के अनुसार, रास्ते में कार चालक को अचानक नींद या झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो गया और कार सड़क पर चल रही ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायल राजन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लवप्रीत के शव को कब्जे में लेकर नकोदर की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके बयान दर्ज करने और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed