फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   उतर धौना में फैला खसरा

उतर धौना में फैला खसरा

Tue, 06 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
उतर धौना में फैला खसरा
उत्तरधौना में फैला खसरा, पांच बीमार
विज्ञापन

मिश्रिख सीएचसी में बिना इलाज के लौटाया

कल्लीचौराहा (सीतापुर)। गोंदलामऊ विकास खंड क्षेत्र के उत्तरधौना गांव में खसरा तेजी से पांव पसार रहा है। गांव के पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को पीड़ित मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी गए थे, लेकिन उनको इलाज नहीं मिल सका।

गोंदलामऊ विकास खंड क्षेत्र के ग्राम उत्तरधौना भटपुर निवासी शाहिद खां के परिवार में खसरे का जबरदस्त प्रकोप है। शाहिद खां के बच्चे सलमान (10), सबा (7) शेरू (5) के शरीर पर लाल दाने निकले हुए हैं। वहीं बच्चों को बुखार भी आ रहा है। क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सक ने इन बच्चों को खसरे की चपेट में आना बताया है। इसी गांव के सुरेश का पुत्र अन्नू (5) व रामू की पुत्री शिल्पी (15) भी खसरे की चपेट में हैं। गांव के अन्य कई बच्चे भी खसरे की चपेट में बताए जा रहे हैं। पीड़ितों के परिवारीजनों का कहना है कि वे बच्चों को लेकर मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे, लेकिन बच्चों का इलाज नहीं किया गया। उधर, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजी जाएगी और गांव के बच्चों की जांच कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed