फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, दहशत फैलाने को हुई हवाई फायरिंग

पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, दहशत फैलाने को हुई हवाई फायरिंग

Tue, 06 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, दहशत फैलाने को हुई हवाई फायरिंग
रंजिश में मारपीट, दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग
विज्ञापन

थानगांव भदेवां गांव का मामला
थानगांव (सीतापुर)। थानगांव भदेवां गांव में रंजिश के चलते सोमवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। घायल लोगों को सीएचसी रेउसा में इलाज कराया गया। खबर पाकर सीओ महमूदाबाद ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।

थानगांव के भदेवां गांव निवासी रामगोपाल व सुहेल के बीच रंजिश चली आ रही थी। इसी बात को लेकर सोमवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट होने लगा। इस दौरान कई राउंड फायर किया गया। हालांकि गोली से कोई जख्मी नहीं हुआ, लेकिन मारपीट में दोनों ओर से लोग चोटिल हुए। एक तरफ से जख्मी रामगोपाल को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। खबर पाकर सीओ महमूदाबाद जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। मामले में दोनों ओर से क्रॉस केस दर्ज कराया गया है। सीओ का कहना है कि एक पक्ष सुहेल पुत्र हसीब की तहरीर पर रामगोपाल पुत्र पांचू व अली पुत्र कासिम निवासी भदेवा थाना थानगांव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि दूसरी ओर से रामगोपाल की तहरीर पर सम्मू खां पुत्र मकबूल खां, आलम पुत्र अबू सहीम, रुबीना पत्नी सम्मू खां, हसीब पुत्र मुशीर खां, सोनी पत्नी आलम, सलीम पुत्र अलीम खां, अशफ ाक पुत्र रहमतुल्ला व आशिफ पुत्र अशफाक निवासीगण भदेवा थाना थानगांव के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed