{"_id":"5c991f4cbdec221446318974","slug":"141553538892-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने किशोरी की चोटी पकड़ कर घुमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग ने किशोरी की चोटी पकड़ कर घुमाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता के भाई ने शिकायत की तो उसे बंधक बना पीटा
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक दबंग ने हैंडपंप पर पानी लेने गई किशोरी को चोटी पकड़ कर घसीटा और उससे अभद्रता की। किशोरी के भाई ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूरी कर आरोपी को छोड़ दिया, लेकिन हौसला बुलंद आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर फिर किशोरी के भाई को रातभर घर में बंधक बनाकर पीटा। मामले ने तूल पकड़ा तब पुलिस ने केस दर्ज किया।
सिधौली के एक गांव की किशोरी तीन दिन पूर्व गांव में ही हैंडपंप पर गई थी। वहां किसी बात को लेकर गांव के ही दबंग कुलदीप ने किशोरी से अभद्रता कर उसकी चोटी पकड़कर खींचा। इस पर किशोरी के भाई ने यूपी-100 डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस कुलदीप को थाने ले गई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में सुलह करा कर कुलदीप पर धारा 151 जैसी मामूली कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया।
पुलिस की कमजोर कार्रवाई का फायदा उठा दबंग कुलदीप ने अपने भाई संदीप आदि के संग मिलकर रविवार को किशोरी के भाई को पकड़ कर उसकी पिटाई की। आरोप है कि इन दबंगों ने किशोरी के भाई को बंधक बना लिया और रात भर घर में बंद रखकर पीटा।
विज्ञापन
सुबह चंगुल से छूटकर फिर किशोरी के भाई ने पुलिस से शिकायत की। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।