फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जहर खुरानों ने रेलयात्री को बनाया शिकार

जहर खुरानों ने रेलयात्री को बनाया शिकार

Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जहर खुरानों ने रेलयात्री को बनाया शिकार
सीतापुर। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया। वह कुर्सियां बेचने के लिए गोंडा गया हुआ था। पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन के निकट बेहोशी की हालत में पड़ा पाया है। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसुरा निवासी अलीम (25) फेरी लगाकर कुर्सियां बेचता है। वह कुर्सियां बेचने के लिए गोंडा गया था। वहां पर कुर्सियों को बेचने के बाद वह ट्रेन में सवार होकर घर के लिए चल दिया। जिस कोच में अलीम सवार हुआ, उसमें जहरखुरानी गिरोह के बदमाश पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह से अलीम को नशीली चाय पिला दी। इसके बाद जैसे ही अलीम बेहोश हुआ, जहरखुरान उसके पास मौजूद नकदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान बटोरकर भाग गए। ट्रेन जब कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब किसी तरह से कलीम ट्रेन से बाहर तो आ गया लेकिन अधिक दूर चल नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह स्टेशन के बाहर पहुंचकर गिर गया। पुलिस ने उसे बेहोश पड़ा देखकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। युवक के परिवारीजनों के मुताबिक, जहरखुरान करीब 20 हजार की नकदी व अन्य माल समेट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed