{"_id":"5a81ddb34f1c1b187e8b5d35","slug":"131518460339-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवार बदमाशों ने महिला को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो सवार बदमाशों ने महिला को लूटा
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो सवार बदमाशों ने महिला को लूटा
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम ऑटोरिक्शा में सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक महिला को लूट लिया। बताया जा रहा है कि ऑटो में दो बदमाश थे। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना कोतवाली को दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम हासपुर निवासी रामप्यारी अपने मायके खैराबाद थाना क्षेत्र के गुरपलिया आई थी। सोमवार को वह मायके से टैंपो में सवार होकर ससुराल के लिये निकली। पुलिस लाइन के करीब महिला टैंपो से उतर कर भटक गई।
इसी बीच ऑटो सवार बदमाशों ने महिला को बहका लिया। महिला ऑटो में सवार हुई तो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और उसे पंचमपुरवा के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी चांदी की पायल, सोने के बूंदा व पांच हजार की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
इसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। पीड़ित महिला किसी तरह से भटकती हुई नैपालापुर पहुंची। तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।