Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :driver arrest who murdered mechanic in dispute while repairing harvester paddy harvest

बिहार: हार्वेस्टर ठीक करते समय मैकेनिक से भिड़ा चालक, लोहे की रॉड से हमला कर की हत्या

Mon, 09 Nov 2026 07:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 07:38 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में हार्वेस्टर मशीन ठीक करने के दौरान हुए विवाद में चालक ने लोहे की रॉड से हमला कर मैकेनिक की हत्या कर दी। घटना बोचहां थाना क्षेत्र के बलथी रसूलपुर गांव की है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :driver arrest who murdered mechanic in dispute while repairing harvester paddy harvest
आपसी विवाद में हत्या

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में धान की कटाई के लिए पंजाब से आए हार्वेस्टर मैकेनिक की हत्या करने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन मैकेनिक अमरजीत सिंह अपनी मशीन की तकनीकी खराबी ठीक कर रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान उसका चालक गुरप्रीत सिंह से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और चालक ने पास में रखी लोहे की रॉड से अमरजीत के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मैकेनिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड में मुजफ्फरपुर के बोचहां थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

दरअसल, यह पूरा मामला बोचहां थाना क्षेत्र के बलथी रसूलपुर गांव का है, जहां पंजाब के भटिंडा से कुछ लोग धान की कटाई के लिए आए हुए थे। इनमें हार्वेस्टर मशीन का मैकेनिक अमरजीत सिंह अपने चालक गुरप्रीत सिंह के साथ पहुंचा था। इस दौरान धान की कटाई का काम चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में सात नवंबर की रात हार्वेस्टर मशीन में अचानक खराबी आ गई। मशीन को ठीक करने के दौरान अमरजीत सिंह और उसके चालक गुरप्रीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरप्रीत सिंह ने लोहे की रॉड उठाकर अमरजीत सिंह के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इस हमले में अमरजीत सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के चचेरे भाई के लिखित आवेदन पर बोचहां थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और छापेमारी कर नामजद आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के भटिंडा जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।



ये भी पढ़ें- बिहार: दीपावली की रौनक के बाद अब छठी मइया के गीतों की गूंज, जानें गोवर्धन और चित्रगुप्त पूजा की तारीख

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि बोचहां थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई घटना के आरोपी चालक गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पंजाब के भटिंडा जिले का रहने वाला है। सात नवंबर को उसने अपने ही मैकेनिक अमरजीत सिंह पर रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है। सभी लोग पंजाब से यहां धान की कटाई के लिए आए हुए थे।

 

आपसी विवाद में हत्या

आपसी विवाद में हत्या

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed