Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shri Ram Mandir dispute: FIR registered against six Mahants

श्रीराम मंदिर विवाद : छह महंतों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 09 Nov 2026 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Mandir dispute: FIR registered against six Mahants
- महंताई और करोड़ों की संपत्ति को लेकर रार
विज्ञापन

- पुलिस ने शुरू की धोखाधड़ी और धमकी की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर की महंताई और संपत्ति को लेकर विवाद हो गया है। मंदिर के महंत रामदास ने छह महंतों समेत अन्य लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्राचीन श्रीराम मंदिर भूपतवाला निवासी महंत रामदास ने तहरीर में बताया कि वह वर्ष 1988 से मंदिर की महंत परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। अधिक उम्र होने के कारण उन्होंने रामानंदी संप्रदाय की परंपरा के अनुसार साधु-संतों की मौजूदगी में डॉ. बलराम दास को चादर विधि से मंदिर का महंत बनाने का निर्णय लिया था। आरोप है कि इस प्रक्रिया में महंत परमेश्वर दास, महंत किशन दास, महंत गणेश दास, महंत राघव शरण, महंत रेवती रमन दास उर्फ श्याम दास शुक्ल और महंत मनमोहन दास ने हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन

आरोप है कि मंदिर की संपत्ति को पंचपुरिय श्री वैष्णव विरक्त महामंडल के अधीन दर्शाने के लिए वर्ष 1981 का फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया। इसके अलावा वर्ष 1988 की बैठक की कार्यवाही में महंत राम टहल दास की मौजूदगी और हस्ताक्षर दर्शाए गए, जबकि उनकी मृत्यु वर्ष 1987 में हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत लक्ष्मण दास, महंत राम आधार और महंत रघुनंदन दास के हस्ताक्षर भी फर्जी बताए गए हैं। संस्था का वर्ष 2001 के बाद नवीनीकरण नहीं हुआ था। इसके बावजूद वर्ष 2025 में महंत रेवती रमन दास, परमेश्वर दास, किशन दास, राघव शरण, गणेश दास और राजकुमार दास ने वर्ष 2001 से 2025 तक की फर्जी बैठकें दर्शाकर नवीनीकरण करा लिया। नियमावली में भी बदलाव कर मंदिर की संपत्ति पर अधिकार जमाने का आरोप लगाया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed